
उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को पुरुषों के बराबर का हक देने की मांग की। कहा कि मुस्लिम महिलाओं को मस्जिदों में नमाज पढ़ने का हक मिलना चाहिए। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि किसी भी देश या समाज को केवल संविधान के तहत चलाना चाहिए न कि फतवों से। कोर्ट हिंदुओं की तरह मामले में दखल देकर मुस्लिम महिलाओं को बराबर का हक दिलाए। हर मामले में हिंदुओं को निशाना बनाया जाना सही बात नहीं है।