महिलाओं ने शिवराज सिंह के कटआउट को चूडिय़ां पहनाई

भोपाल। सैकड़ों की संख्या में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए भोपाल पहुंची थीं। यह हल्लाबोल आंदोलन प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के खिलाफ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने CM के कटआउट को चूडिय़ां पहनाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने हल्लाबोल आंदोलन किया। 2 लाख से ज्यादा चूडिय़ां लेकर पहुंची महिलाओं को पुलिस ने बाणगंगा चौराहे के पास रोक लिया। रोके जाने से नाराज महिला कार्यकर्ताओं ने बाणगंगा के पास ही सीएम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान पुलिस बल एवं महिलाओं के बीच झड़प भी हुई।आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन यहां महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय के बाद रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचना शुरू हो गई थीं। सभा के बाद रैली रोशनपुरा चौराहे से शुरू होकर सीएम हाउस के लिए रवाना हुई। इससे पहले आयोजित हुई आमसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!