RGPV यूनिवर्सिटी में लगी आग, कई दस्तावेज राख

भोपाल। राजधानी भोपाल के नई जेल रोड स्थित राजीव गांधी प्रौ​द्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) कैंपस के कंप्यूटर साईंस डिपार्टमेंट में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।​ आग लगने से बिल्डिंग में करीब 15 लोग फंस गए थे, लेकिन आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

मौके पर पहुंची नगर निगम की छह दमकलों की मदद से आग को बुझाया गया। इस भीषण आगजनी की घटना में जनहानि की कोई खबर नहीं है, लेकिन विश्वविद्यालय के कई जरूरी दस्तावेज जलकर खाक होने की खबर है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!