
मंत्रालयीन सेवा की उप सचिव कुसुम ठाकुर को जनसंपर्क और मगदली खलखों को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया गया है। ठाकुर को कुछ माह पहले ही कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग से हटाकर शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया था। उन पर एक महिला आईएएस की जांच संबंधी फाइल गुमाने का आरोप था। हालांकि ठाकुर जुलाई में रिटायर हो रही हैं।
इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा की किरण मिश्रा को उप सचिव राजस्व तथा डा़ं. आरके द्विवेदी को उप सचिव श्रम विभाग पदस्थ किया गया है। द्विवेदी के निवास पर लोकायुक्त ने पिछले साल छापा मारा था। तब उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बहाल होने के बाद उन्हें जीएडी पूल में रखा गया था।