अशोकनगर में गर्मी से 2 वृद्धों मौत, रेलवे स्टेशन पर मिले शव

अशोकनगर। मौसम की गर्म हवाएं अब काल बनकर दौड़ रहीं हैं। गत रोज भोपाल में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आज अशोकनगर में 2 वृद्धों की दर्दनाक मौत हो गई। गर्मी से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। 

अशोकनगर में भीषण गर्मी और लू के कारण शनिवार को दो वृद्धों की रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मौत हो गई। लोगों ने जब दोनों वृद्धों को बेहोश देखा और कई बार जगाने पर भी जब उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो इसकी जानकारी जीआरपी को दी गई।

मौके पर पहुंचने पर जीआरपी ने पाया कि दोनों वृद्धों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद शवों को तुरंत कब्जे में लेते हुए उन्हें अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों ही वृद्धों की पहचान नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि, शुक्रवार को ही सागर जिले में आसमान से बरस रही आग के चलते बीमार हुई एक युवती दुर्गा (18) और एक महिला सुहागरानी (50) की मौत हो गई थी। दोनों को उल्टी-दस्त की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });