
बायोलॉजी की मेरिट लिस्ट में आने वाली अंजलि के पिता राजेंद्र बिसेन, सुमित के पिता मांगीलाल और अंगद के पिता रामायणी शुक्ला खेती करते हैं। प्रियंका के पिता पंजाब राव मजदूरी करते हैं। इसमें सुमित को प्रदेश में पांचवां और जिले में तीसरा स्थान मिला है। सुमित को 500 में से 470 अंक आए हैं। प्रियंका ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में छठा और अंजलि व अंगद ने नौवां स्थान प्राप्त किया। सुमित का कहना है पिता को कड़ी मेहनत करते देखा है। उन्होंने ही अनुशासन की सीख दी है।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।