
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मजदूरों ने चिट्ठी में लिखा है कि उन्हें लगता है कि इस 5 रुपए की जरूरत उनसे ज्यादा सरकार को है क्योंकि उनके खर्च ज्यादा हैं।
सरकार को पांच रुपए लौटाएंगे झारखंड के मनरेगा मजदूर झारखंड के मजदूरों ने मनरेगा के तहत मिलने वाली राशि में हुई मामूली बढ़ोतरी पर विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। मजदूरों ने चिट्ठी में बढ़ाए गए 5 रुपए लौटाने की भी पेशकश की है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने इस साल अप्रैल में कई राज्यों में मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी बढ़ाई है। इसके तहत पश्चिम बंगाल और असम में क्रमशः 2 और 3 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं झारखंड में 5 रुपए बढ़ाए गए हैं। झारखंड में मनरेगा मजदूरी 162 से बढ़ाकर 167 रुपए की गई है। राज्य के मजदूर 5 रुपए के मामूली इजाफे से नाखुश हैं।