
दिग्विजय ने आगे लिखा कि अगर कांग्रेस बुरी पार्टी है तो बीजेपी महा बुरी पार्टी हुई। जागो...। दिग्विजय ने इसके अलावा अभिनेत्री स्वरा भास्कर के एक ट्वीट को भी रीट्वीट किया है। स्वरा ने इस ट्वीट में लिखा, 'अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड किया जा रहा है...! आप इस नाम पर एक नई सड़क क्यों नहीं बना देते? ओह सॉरी वो तो रियल डेवलपमेंट हो जाएगा न!'
दिग्विजय सिंह यूं तो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं परंतु कांग्रेस में सर्जरी की बात कहकर वो सुर्खियों में बने हुए हैं। कई कांग्रेसी दिग्गजों ने दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया है। इधर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह की ड्यूटी मोदी को घेरने पर लगाई है। यह ट्विट उसी अभियान का हिस्सा है।