जीजा के साथ रासलीला रचा रही थी, पति ने नाक काट डाली

Bhopal Samachar
छतरपुर। अपने जीजा के साथ अवैध संबंध रखने वाली महिला की उसी के पति ने नाक काट डाली। अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पति अचानक मायके पहुंचा और जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में उसे पकड़ लिया। 

जानकारी के मुताबिक जिले के सटाई थाने के बसाटा में रह रहे एक शख्स को शक था कि उसकी पत्नी के अपने जीजा से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच में आए दिन विवाद भी होता रहता था।

कुछ दिनों पहले पत्नी अपनी बहन के यहां चली गई। शुक्रवार को पति भी उनके घर पहुंच गया, जहां उसने पत्नी और जीजा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद आक्रोशित पति ने पास रखी ब्लेड उठाई और पत्नी के चेहरे पर हमला कर दिया। इस हमले में उसने पत्नी की नाक काटने की भी कोशिश की। जिससे पत्नी की नाक पर गहरा घाव हो गया।

वारदात के बाद आरोपी पति मौके से भाग निकला। वहीं घायल पत्नी को तुरंत सटाई स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि फरार हुए पति श्यामलिया ने खुद बमेठा थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!