सास कहती: पति नहीं देवर से बनाओ संबंध

रेवाड़ी। एक महिला ने अदालत में इस्तगासा दायर कर कहा है कि उसका पति और सास बेटा नहीं होने के कारण उसे प्रताडि़त करते हैं। उसने कहा कि दोनों उसे किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालते हैं। 

फुफेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने इसकी शिकायत पति से कि तो उसने उससे अवैध संबंध बनाने को कहा। महिला की आपबीती पर कोर्ट ने पुलिस को पति, सास और फुफेरे भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। कोसली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

गांव कान्हड़वास निवासी महिला की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। शादी के बाद जब पहली बेटी हुई तो ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। जब दूसरी संतान भी लड़की हुई तो उस पर अत्याचार और बढ़ गया।

ससुरालियों को लड़के की चाहत थी। पति व सास ने षड्यंत्र रचा और बुआ के लड़के को बुलवा लिया। योजना के अनुसार दोनों को घर में अकेला छोड़ दिया गया। हंसी ठिठोली करते हुए देवर ने अपनी भाभी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब महिला ने इंकार किया तो वो जबर्दस्ती करने लगा। जब इसकी शिकायत उसने पति व सास से की तो उन्होंने उल्टा उस पर ही सुंदर से अवैध संबंध बनाने का दवाब बनाया। उसके मना करने पर उसकी पिटाई की।

मामले को लेकर वह पुलिस के पास गई, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी। महिला ने पहले भी पहले भी पति व सास के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कराया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और बाद में उसे वापस ले लिया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!