
मैंने सबका कल्याण किया
बाराबंकी में पुलिस ने बाबा को मीडिया के सामने पेश किया। इस दौरान बाबा ने कहा कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है। उसके यहां आने वाले सभी भक्तों का उसने कल्याण किया है। बाबा परमानंद का आपत्तिजनक हालत में इसी महीने की 12 तारीख को वीडियो वायरल हो गया था। उसके बाद से ही बाबा फरार था। वह पुलिस से बचने के लिए चित्रकूट भाग गया था। यहां से वह सतना (मध्य प्रदेश) पहुंचा। जहां एक धर्मशाला में अपने साथी अरविंद पाठक के साथ छिपककर रह रहा था।
रईस घरों की नि:संतान महिलाओं का शोषण करता था
रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद बाबा भक्तों को झाड़ फूंक और दवा इलाज के साथ लड़का पैदा कराने का प्रलोभन देकर महिलाओं का शोषण करता था। इन महिलाओं का अश्लील वीडियो तैयार किया जाता था। पूछताछ में बाबा परमानंद ने बताया है कि उसने राजराजेश्वरी मंगलाकारी मां काली चमत्कारिक शक्तिपीठ हर्रई के नाम से आश्रम खोल रखा था। यहां आने वाले भक्तों को बताया जाता था कि नि:संतान महिलाओं को मां काली के आर्शीवाद से संतान की प्राप्ति होती है। इसी झांसे में फंसने वाली महिलाओं के साथ वह शारीरिक शोषण करता था।
फारसेंसिक टेस्ट के लिए भेजे गए विडियो
बाराबंकी पुलिस को मिले अश्लील वीडियो फारेंसिक लैब मेंटेस्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद इसे सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को बाबा से सम्बंधित आठ वीडियो हाथ लगे हैं। वहीं पुलिस बाबा को रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।