नशीला दूध पिलाकर सारी रात रेप करता रहा तांत्रिक

रोहतक के एक गांव की रहने वाली महिला ने जिला के गांव न्यौला स्थित एक आश्रम के बाबा पर रेप का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पांच वर्ष बीतने के बाद भी उसकी संतान नहीं हुई। 

करीब दो वर्ष पहले पीड़िता को किसी ने बताया था कि न्यौला स्थित बाबा सच्चा साहिब आश्रम में रहने वाले एक बाबा रणबीर दास का आशीर्वाद लेने पर तीन वर्ष के अंदर ही संतान का सुख मिलता है।

पीडित महिला ने बताया कि वे बाबा के पास आते-जाते रहे हैं। आश्रम में ही उनकी मुलाकात एक सेविका से हुई। जिसने कहा कि वो अपना तन-मन-धन बाबा को अर्पित कर दे। महिला ने बताया कि बाबा ने उसे एक ताबीज भी पहनने को दिया। 

पीडित महिला अपने पति के साथ बाबा के आश्रम में पहुंची। अगले दिन सेवा करने के बाद जब वो अपने घर वापिस आने लगे तो आश्रम की सेविका ने उनसे कहा कि आज रात आश्रम में रुक जाओ क्योंकि रात के समय बाबा भभूत देंगे। यह बात सुनकर वो आश्रम में ही रूक गए।

रात को बाबा ने स्वयं उसे और उसके पति को दूध पिला दिया और एक-एक पुडिय़ा दवाई दे दी। रात को उसका पति कमरे से बाहर सो गया एवं महिला और आश्रम में रहने वाली सेविका कमरे के अंदर सो गए। रात के समय बाबा रणबीर दास अचानक कमरे में आया और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। नशे की हालत में होने के कारण विवाहिता विरोध नहीं कर पाई। जबकि कमरे में मौजूद सेविका तांत्रिक की मदद कर रही थी। तांत्रिक सारी रात विवाहिता का रेप करता रहा। 

सुबह होने पर तांत्रिक ने उसे चुप रहने के लिए कहा। विवाहिता उस समय तो चुप रही परंतु आश्रम से बाहर निकलते ही उसने सारी बात अपने पति को बता दी। तब उसके पति ने पुलिस में बाबा और आश्रम की सेविका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस हरकत में आई और साधू को उसी के आश्रम से हिरासत में ले लिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!