कांग्रेस के पोस्टर में वाड्रा पर बवाल

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के पोस्टर सामने आने के बाद केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि 'लोकतंत्र बचाओ' का नारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा दिया गया था लेकिन पोस्टरों में राबर्ट वाड्रा भी नजर आ रहे है।

रूड़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ’ की जगह कांग्रेस से ‘लोकतंत्र को बचाओ’ का नारा होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी मोर्चों पर आगे है। पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो सिर्फ बोलता ही नहीं काम भी करता है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस इस मार्च को लोकतंत्र मार्च बता रही है लेकिन इस मार्च को राजवंश मार्च बुलाया जाना चाहिए। क्या इस मार्च से राबर्ट वाड्रा का राजनीति में लांच हुआ है। होर्डिंग में बहुत जगह राबर्ट वाड्रा को देखा जा सकता है।

अगस्टा वेस्टलैंड मामले में नाम आने पर कांग्रेस इस मुद्दे से भागना चाह रही है। संबित पात्रा ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सोनिया गांधी ने सत्ता के लालच की बात कही जिनकी पार्टी ने सत्ता में बने रहने के लिए आपातकाल लगाने के आदेश दिए थे। ये बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि एक गरीब 'चाय वाला' प्रधानमंत्री कैसे बन गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!