
बागसेवनिया निवासी मूलत: दमोह निवासी 27 वर्षीय महिला की तीन साल पहले नौकरी के दौरान विद्या नगर निवासी पंकज सिंह चौहान पिता राजेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों विद्या नगर में किराये के मकान में लिव इन रिलेनशिप में रहने लगे। इसी बीच उन्हें करीब 7 महीने पहले एक बेटी हो गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद से ही आरोपी का बर्ताव बदल गया। शादी की बात करने पर वह मारपीट करने लगा। इसी से परेशान होकर महिला ने बागसेवनिया थाने में आरोपी के खिलाफ ज्यादती की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।