
रूपा एक घायल भाजपा कार्यकर्ता को देखकर लौट रही थीं, रास्ते में उनपर हमला हुआ। उनकी गाड़ी में भी तोड़-फोड़ हुई है। रूपा को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
फिलहाल यह प्राथमिक जानकारी है। हमले में कितने लोग शामिल थे, हमला किन लोगों ने किया और क्यों किया। पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है। ऐसे तमाम सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है। फिलाहल रूपा के स्वस्थ होने इंतजार किया जा रहा है। सारा ध्यान उनके इलाज पर है।