
कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने शनिवार को एक बैठक में जिला अधिकारियों से कहा कि वे सरकारी रेट पर 50-50 किलो प्याज खरीदें। उन्होंने कहा किसान ही हमारा पेट भरते हैं। इस आर्थिक संकट में अधिकारी-कर्मचारी को सरकारी रेट से थोक में प्याज लेनी चाहिए, ताकि किसानों की मदद हो सके। उन्होंने बताया मैंने खुद एक क्विंटल प्याज खरीदी है। पिथोड़े ने स्पष्ट किया कि यह व्यवहारिक सलाह है, न कि सरकारी आदेश।