
बताया जा रहा है कि यह चोर लहसुन मंडी की दीवार पर चढ रहे थे। तभी पुलिसकर्मी सर्वेश यादव और मनीष माली ने रोका तो पथराव शुरू कर दिया। आरक्षकों को हाथ और मुंह में चोंटे आईं है। वहीं मौके से सुरेश कालबेलिया और उसके बाप रामा पिता उदा कालबेलिया निवासी निम्बाहेडा को गिरफ्तार किया। एक अन्य फरार हो गया।
नीमच पुलिस अधिक्षक मनोज कुमार सिंह आज दोप. मे जिला अस्तपाल घायल पुलिस जवानों से मिलने पहुंचे। एसपी मनोज कुमार सिंह ने घायल मनीष माली ओर सर्वेश यादव से मिलकर उनका हाल जाना। रात को गश्त के दौरान बदमाशों के हमले के बावजूद बदमाशों को पकड़वाने के लिये उनकी प्रशंसा भी की। एसपी मनोज कुमार सिंह ने रात्रि गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को रॉयफल या पिस्टल दिये जाने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर सीएसपी अभिषेक दीवान, एसडीओपी दीक्षित. केंट थाना प्रभारी वीडी जोशी मौजूद रहे।