भोपाल। प्रदेश मे संचालित कौशल विकास केन्द्रों के लगभग 1000 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के विरोध मे अनिश्चितकालीन धरने के सातवें दिन नीलम पार्क में डटे हुऐ है। आज सभी कर्मचारी अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। मप्र संविदा अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर, कौशल विकास कर्मचारी सघं के अध्यक्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष रविन्द्र रावत कोषाध्यक्ष अबरार कुर्रेशी ने बताया कि यदि सरकार मांगे नही मानी जाती तो प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन किया जायेगा।