कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी की सामंतशाही सोशल मीडिया के निशाने पर

नई दिल्‍ली। देश भर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया लेकिन कांग्रेसी नेताओं की ठसक और राजशाही कम नहीं हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। इस फोटो को देखकर लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह फोटो किसी रेस्टोरेंट की है, जिसमें रेणुका और उनके फैमिली मेंबर्स एक साथ बैठकर डिनर कर रहे हैं। वहीं, एक महिला रेणुका के पास खड़ी है, जिसे मेड बताया जा रहा है जो उनके घर में बच्चों की देखभाल करती है। 

सोशल मीडिया इसे 'मॉडर्न स्लेवरी' का नाम दे रहा है। इस तस्वीर में साफ-साफ दिख रहा है कि जहां समूचा परिवार कुर्सी पर बैठा, खाने का ऑर्डर कर रहा है और एक महिला रेणुका चौधरी की कुर्सी के ठीक बगल में खड़ी है। रेणुका की वायरल हुई फोटो को सबसे पहले ट्विटर यूजर ऋषि बागड़ी नाम के शख्स ने ट्वीट किया। जिसके बाद इसे 2000 से ज्यादा बार रिट्विट किया जा चुका है। लोग कांग्रेस नेता की आलोचना कर रहे हैं।

Dear Renuka Chowdary
If you can't feed the little girl minding your child,
please don't bring them to a restaurant! pic.twitter.com/N104ZYtVKN
— Rishi Bagree (@rishibagree) May 31, 2016

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!