बीमार रेप पीड़िता का इलाज कराने आई नाबालिग बहन का रेप

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में चार माह से भर्ती एक दुष्कर्म पीड़िता युवती की देखरेख के लिए ठहरी उसकी छोटी बहन के साथ धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी अस्पताल की महिला कर्मचारी का बेटा बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना बुधवार की दोपहर 3 बजे से देर रात के बीच हुई। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित किशोरी ने देर रात गढ़ा थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी की मां अस्पतालकर्मी महिला की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी मां से भी पूछताछ की जा रही है। 

गढ़ा थाने में दर्ज पीड़िता 16 वर्षीय किशोरी के बयानों के अनुसार वह पाटन थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी 18 वर्षीय बड़ी बहन के साथ कुछ माह पूर्व दुष्कर्म हुआ था। करीब चार माह पूर्व गर्भवती होने के बाद अचानक तबियत बिगड़ने के कारण परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी देखरेख के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा वह भी रहती थी। 

पीड़िता के अनुसार बुधवार की दोपहर उसे भूख लगी थी। चूंकि वॉर्ड की आया कल्लो बाई से उसका अच्छा परिचय हो गया था, लिहाजा उसने उसे भूख लगने की बात बताई। कल्लो बाई ने किशोरी से कहा कि उसका बेटा अभिषेक उर्फ पप्पू ठाकुर रिक्शा चलाता है और वो उसे होटल ले जाएगा। कल्लो बाई के कहने पर किशोरी अभिषेक के साथ चली गई लेकिन अभिषेक उसे होटल की जगह समीप की पहाड़ी में ले गया और वहां उसने धमकी देकर दुष्कर्म किया। रात 2 बजे अभिषेक किशोरी को धमकी देकर अस्पताल के बाहर छोड़ गया लेकिन किशोरी ने ये बात अपनी बहन और अस्पताल के अन्य लोगों को बताई जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने धारा 376 का अपराध दर्ज किया। गुरूवार की शाम अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात उसे मेडिकल चेकअप के बाद वापस थाने लाया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });