आधीरात को छापा: रेस्त्रां के हर कमरे में मिलीं लड़कियां

अजमेर। यहां एक रेस्टोरेंट में आधी रात को पुलिस ने छापा मारा तो वहां कई लड़के और लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिले। सभी को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन एक लड़की और 3 लड़कों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

यहां गंज इलाके के अजयसर गांव में यह रेस्टोरेंट चल रहा था। पुलिस को कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी कि यहां लड़कियां सप्लाई होती हैं। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने योजना बनाकर शनिवार देर रात रेस्टोरेंट पर धावा बोल लिया। जब पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची तो यहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कमरों में पहुंची पुलिस तो यहां से लड़कियां अस्त-व्यस्त स्थिति में पकड़ी गईं। वे पुलिस के डर से भागने की कोशिश करने लगीं, लेकिन पुलिस पूरी तैयारी के साथ आई थी।

जिस कमरे को खोला उसी में मिली लड़की
पुलिस ने एक-एक कर सभी कमरे खुलवाए। यह देखकर हैरान रह गई कि जिस कमरे को खुलवाया उसी में लड़कियां संदिग्ध अवस्था में लड़कों के साथ मौजूद थीं। पुलिस ने इन लड़कों के साथ लड़कियों को पकड़ लिया। बाद में एक लड़की और तीन लड़कों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर मुंबई नंबर की एक स्विफ्ट कार भी बरामद हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });