![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjikSd_17Y4eM9uhmT4CkLbxf_AG_r5yBoVzlX6fYAlUCR5pIeSG-q9eN73P4cQpArNqPI3xGZPd6Ym9aWkbfxO_Iz0Fge0h3PrN9mt5cqzOPQ7GN6NRPfsGpRN3PT2n-b2Y6LS6rrM57E/s1600/55.png)
उन्होंने कहा चंद्रकांत कुलकर्णी 16 हजार पेंशन में से 5 हजार रुपये महीने स्वच्छता अभियान में देते हैं। यही लोकतंत्र की शक्ति है। कई लोगों ने सिलेंडर सब्सिडी छोड़ दी। सिर्फ डेढ़ लाख लोगों की आय 50 लाख से ज्यादा, देश के गरीबों के लिए आज योगदान दें। देश आगे बढ़ रहा है, योगदान दें। अघोषित आय को घोषित करें। जिनके पास अघोषित आय है वे जुर्माना देकर कई मुश्किलों से बाहर आ सकते हैं। 30 सितंबर तक अघोषित आय को घोषित करें। सरकार को जानकारी दें, पूछताछ नहीं होगी।
उन्होंने कहा तकनीकी के जरिये जनता ने हमारी सरकार का मूल्यांकन किया। मेरी सरकार का मूल्यांकन करने वालों का शुक्रिया। भारत ने लोकतंत्र जीकर दिखाया है, हमें लोकतंत्र की ताकत को और मजबूत करना है। लोकतंत्र की ताकत का एहसास सभी को रहना चाहिए। जनता और सरकार के बीच खाई मिटनी चाहिए। मन की बात का मजाक उड़ाया जाता है, लोकतंत्र है तभी मन की बात का मजाक उड़ाया जा सकता है। मन की बात का मजाक उड़ाने वाले इमरजेंसी की याद रखें। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने की आजादी है। लोकतंत्र का मतलब सिर्फ वोट करना नहीं होता है।