
ऐशबाग, बरखेडी, सेमरा, हिनौतिया, छोला तथा कोलार क्षेत्र में कई घरों में पानी घुस गया। बारिश के कारण स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। सड़कें उखड़ गई हैं। नगर निगम के इंतजाम फेल साबित हुए हैं। मौसम विभाग आपदा आने के बाद अलर्ट जारी कर रहा है। लोग जान बचाने के लिए घरों को छोड़कर भाग रहे हैं।
मंत्री विश्वास सारंग ने नाव में बिठाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुराने भोपाल के अटल अय्यूब नगर में 20 साल का अनस नाले में बह गया। होशंगाबाद रोड स्थित हुज़ूर विधानसभा की झरनेश्वर कॉलोनी डूबी। राहत एवं बचाव कार्य जारी। हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा एवं नगर निगम आयुक्त छवि भारद्वाज मौके पर पहुंचे और राहत कार्य देखे। अवधपुरी स्थित सौम्य स्टेट में फोर व्हीलर वाहन बह गए। श्रीराम नगर में पानी के तेज़ बहाव से मकान गिर गया। तीन मकान ढह जाने की सूचना है। रीगल स्टेट के पीछे बसी बस्तियों और कालोनियों में तीन फिट तक पानी घरों के अंदर। सैंकड़ों निर्माणाधीन मकान ढह गए हैं। बारिश अब भी लगातार जारी है। यदि अगले 24 घंटे यही हालात रहे तो भोपाल में भारी तबाही होगी।