आश्रम में चलता था बेशर्मी का नंगानाच, 53 लड़कियां गैंगरेप का शिकार

आगरा। यहां के संरक्षण गृह 'पंचशील आश्रम' में लड़कियों का रेप और प्रताड़‍ित करने का मामला सामने आया है। यही नहीं, लड़कियों का कहना है कि नहाते समय गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे से उनका अश्‍लील वीडियो बनाया जाता था। उनके अनुसार, इससे पहले यहां से कई लड़कियां अचानक गायब हो गई थीं, जिन्‍हें बेचे जाने की संभावना है।

जिस लड़की पर पड़ती थी निगाह, उसके साथ करते थे रेप
मामला ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित नारी संरक्षण गृह (शेल्‍टर होम) पंचशील आश्रम का है। यहां रहने वाली लड़कियों का आरोप है कि उनके साथ आए दिन रेप होता था। विरोध करने पर मारा-पीटा जाता था। कई दिन तक कमरे में बंद करके भूखा-प्‍यासा रखा जाता था। आश्रम के संचालक डीडी मथुरिया और उनके तीनों बेटे रोज आश्रम में दारू पार्टी करते थे। नशा चढ़ने पर जिस लड़की पर मन आता, उसे उठा ले जाते थे और उसके साथ रेप करते थे। कभी-कभी बाहर से भी लोग आश्रम में आकर पार्टी करते और लड़कियों का यौन शोषण करते थे।

सोते समय चादर हटाकर बनाते थे अश्‍लील क्‍लिप
गोरखपुर की लड़की ने बताया कि आश्रम में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। आश्रम में यौन उत्पीड़न जैसी शिकायतें आसानी से दबा दी जाती थीं। किसी का विरोध करने पर आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते थे और हमें मारा-पीटा जाता था। कई लड़कियों की इसी चलते मौत भी हो चुकी है। एक अन्‍य लड़की सालू (बदला नाम) ने बताया कि संचालक के बेटे किसी भी लड़की का हाथ पकड़ लेते थे। कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देते थे। सोते समय संचालक के लड़के चादर हटाकर अश्लील क्लिप बनाते थे और गंदी-गंदी गालियां देते थे। 

बड़ी से छोटी हर लड़की के साथ होता था रेप
रोशनी ने बताया कि आश्रम का माहौल शुरू से ही गंदा था। छोटी से लेकर बड़ी लड़कियों के साथ रेप होता था। लाली नाम की एक मूक-बधिर महिला के साथ 3 दिन तक लगातार रेप हुआ था। एक दिन वह अचानक गायब हो गई। पूछने पर हमे डांट-फटकारकर चुप करा दिया गया। एक दिन आरोपियों ने मेरे साथ भी छेड़खानी की कोशिश की, लेकिन मैंने भागकर खुद को कमरे में बंद कर लिया।

ऐसे हुअा मामले का खुलासा
शुक्रवार को प्रशासनिक विजिट पर सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान आश्रम पहुंची थीं। लड़कियों ने पूरी दास्‍तान रेखा चौहान को बताई तो उनके भी होश उड़ गए। आनन-फानन में संचालक डीडी मथुरिया के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पंचशील आश्रम में रहने वाली सभी 53 लड़कियोंं को वहां से ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपी संचालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गौर करने वाली बात ये है कि संचालक डीडी मथुरिया राज्य बाल और महिला आयोग की कमेटी के मनोनीत सदस्य भी हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });