
मामले की जानकारी मिलते ही एडीेएम लॉ एंड ऑर्डर गिरिजा शंकर प्रसाद पहुंचे और मामले की जांच की। पीड़ित महिला ने कहा कि संजय सिंह ने चैंबर में बुलाकर छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर ऑफिस में सिर्फ समय काटने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि वो घर के सामने भी घूमते रहते थे।
पीड़ित महिला ने कहा कि संजय सिंह के बिहैव की शिकायत पिछले साल भी की गई थी। बता दें कि पिछले साल उपायुक्त मनोज कुमार ने आरोपों की जांच कराई थी। उन्होंने भविष्य में शिकायत आने पर कार्रवाई करने की बात कही थी।
वो तो मेरी बेटी जैसी है
सांख्यिकी पदाधिकारी संजय ने कहा कि महिला कर्मचारी और सुनील पोद्दार ने साजिश कर मुझे फंसाया है। सुनील ने महिला कर्मचारी को आगे कर यह काम किया है। महिला कर्मचारी मेरी बेटी के समान है। उन्होंने जो भी आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद हैं। दोनों के खिलाफ एक सप्ताह पहले प्रपत्र-क (निलंबन) गठित कर भेज दिया हूं। इसी बात से दोनों नाराज हैं।