
महिला की पहचान रामबेन मुछड़िया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मालवीय नगर और प्रद्युम्न नगर थानों में दो आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। रामबेन पर 2009 में एक बिल्डर से धन उगाही के लिए फोन करने के आरोप हैं। वह कथित तौर पर 2012 में दंगा करने और सरकारी काम में बाधा डालने की भी आरोपी है।
गुरुवार को राहुल गांधी जब अस्पताल में पीड़ितों से मिलने गए थे तब बेड के बगल में खड़ी एक महिला को पीड़ितों की रिश्तेदार समझकर गले लगा लिया। महिला ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है। उसे भी इस घटना से गहरा दुख हुआ है।
सुरक्षा पर भी उठे सवाल
राहुल गांधी को जेड प्लस सिक्युरिटी मिली है। अब राहुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जेड प्लस सिक्युरिटी वाले किसी भी हस्ती से कौन-कौन मुलाकात करेगा, स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना देनी होती है। उसके बाद पास जारी किए जाते हैं।