
जानकारी के मुताबिक लगभग आठ दिन पहले संवाद नामक एक वाट्सऐप ग्रुप में रजनीश सिंह के मोबाइल से एक अश्लील वीडियो क्लिप पोस्ट हुई थी। इसको लेकर बवाल मचा तो सिंह ने ग्रुप के सदस्यों को फोन कर सफाई दी। उन्होंने बताया कि मैं कार्यकर्ताओं से मिलने में व्यस्त था और मोबाइल फोन रखा हुआ था। किसी शरारती व्यक्ति ने मेरे मोबाइल से ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी।
वहीं, इस मामले को लेकर सोमवार को आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारी अक्षय हुंका ने बताया कि कांग्रेस विधायक अश्लीलता परोस रहे हैं। उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।