
मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण में रुचि ना लेने से एवम् संवादहीनता की स्थिति बनाने से अधिकारी कर्मचारी वर्ग नाराज है तथा मांगो के निराकरण के लिए प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने यह तय किया कि आगामी 7 अगस्त को मोर्चा के सभी पदाधिकारी संभागीय मुख्यालय शहडोल में एकत्र होंगे तथा वहां बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन का एलान करेंगे।
यह निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश में जहां जहां पर उपचुनाव या चुनाव होंगे वहां पर मोर्चा के पदाधिकारी एकत्र होकर कर्मचारियों को उनकी मांगों की जानकारी देंगे और सरकार द्वारा कर्मचारी अधिकारियों की मांगों के निराकरण में कोई रूचि ना लेने की स्थिति से अवगत कराएंगे।