पढ़िए कितनी है दिग्विजय सिंह की घोषित संपत्ति जो अमृता ने छोड़ दी

भोपाल। राधौगढ़ रियासत के राजा, कांग्रेस के महासचिव एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विट कर जानकारी दी है कि उनकी दूसरी पत्नी अमृता राय ने उनकी तमाम संपत्ति से अपना हक वापस ले लिया है। उनकी सारी संपत्ति उनके बेटे की होगी, लेकिन सवाल यह है कि दिग्विजय सिंह के पास ऐसे कितनी संपत्ति है जिसका कानूनी तौर पर अधिकार विवाद हो सकता था। 

यह रही दिग्विजय सिंह की घोषित संपत्ति 
2013-14 में राज्यसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह द्वारा अपने संपत्ति का जो आंकड़ा दिया गया था वो इस प्रकार है। दिग्गी राजा के पास बैंक में जमा खाते में 56,63,085 हजार रुपये हैं। बांड डिपोजिट 69,325 हजार, आभूषण 5,00,000 लाख है। भरे गए नामांकन के अनुसार दिग्गी की समग्र कुल आय 72,23,410 लाख है। 

12 करोड़ रुपए से ज्यादा की अचल संपत्ति
उनके पास 12 करोड़ 33 लाख 44 हजार 981 रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें राघौगढ़ किले का 2/7वां हिस्सा सहित राघौगढ़ में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कमर्शियल संपत्ति भी है। इसके अलावा झालावाड़, भोपाल और राघौगढ़ में साढ़े तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की खेती योग्य जमीन है।

दिल्ली में है एक फ्लैट
दिल्ली में 80 लाख रुपए की कीमत का एक फ्लैट भी उनके पास है। पुरातत्व महत्व के जिस किले में दिग्विजय सिंह रहते हैं, उसमें 64 लाख रुपए की कीमत का हिस्सा उनके पास है। यह किला 1677 में बना था। इसके अलावा 5 करोड़ की अन्य अचल संपत्ति भी उनके पास है।

एक भी गाड़ी नहीं, 3 लाख रुपए का सोना
चल संपत्ति की बात करें तो दिग्विजय सिंह के पास एक भी गाड़ी नहीं है। वहीं उनके पास 100 ग्राम सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए है। 2 लाख रुपए की कीमत की 2 किलो चांदी भी उनके पास हैं। 56 लाख रुपए से ज्यादा भोपाल, राघौगढ़ और दिल्ली के बैंक अकाउंट में जमा हैं। इसके अलावा 1 लाख रुपए की बंदूक और अन्य कीमती सामान भी उनके पास है। दिग्विजय सिंह ने 20 लाख रुपए का लोन भी ले रखा है। संपत्ति के साथ यह लोन भी उनके बेटे पर ट्रांसफर हो जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!