
यह छतरपुर के कलेक्टर मसूद अख्तर और एसपी ललित शाक्यवार हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शुक्रवार को छतरपुर-सागर मार्ग पर फंसे लोगों को निकालने राहत कार्य चलाना पड़ा था। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन उनकी दिलचस्पी लोगों की मदद के बजाय फोटो खिंचवाने में रही।
यह सबकुछ उस समय हो रहा है जबकि छतरपुर के आधा सैंकड़ा से ज्यादा गांव तेज बरिश से प्रभावित हैं। लोग जान बचाने के लिए घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। यदि अधिकारी जिम्मेदार हों तो उन्हें सांस लेने की भी फुर्सत ना होती परंतु यहां तो नजारा ही कुछ और है। रेस्क्यू आॅपरेशन भी पिकनिक बन गया।