बेटे की सगाई होने वाली थी, बाप लड़की का रेप कर रहा था | Gwalior Rape News

ग्वालियर। उसके घर में बेटे की सगाई की तैयारियां चल रही थीं। संडे को फलदान आने वाला था और शनिवार की रात उसने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को किडनैप कर रेप कर डाला। इतना ही नहीं मामला उजागर ना हो इसलिए उसके मर्डर की भी कोशिश की। अंधेरी रात में सबकुछ सफल हो जाता परंतु तभी गश्त पर निकली पुलिस पार्टी आ गई। 

पुरानी छावनी थाना टीआई प्रीति भार्गव ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी पुरानी छावनी इलाके में अपनी बहन के साथ रहती है। शनिवार रात करीब 9 बजे वह चाट खाकर घर लौट रही थी। एक जगह जब वह कुछ देर को खड़ी हुई तो बाइक पर सवार कमल बाथम (45) निवासी पुरानी छावनी व उसका दोस्त बल्लू शाक्य आए। दोनों ने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद स्टोन पार्क के पास ले जाकर कमल ने दुष्कर्म कर दिया। 

इस दौरान बल्लू निगरानी कर रहा था कि कोई आ न जाए। दोनों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की पिटाई की। वह पुलिस को न बता दे, इसके लिए धमकाते हुए उसकी हत्या करने ले जाने लगे। तभी गश्त कर रही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ा और किशोरी के मिलते ही वारदात खुल गई। कमल के बेटे का रविवार को लगुन-फलदान आना था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!