
शाम को यशवंत सागर तालाब के पास मोटर सायकल सवार मनोज सोलंकी निवासी उज्जैन घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था। कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रुकवाकर उसे उसे अस्पताल के लिए रवानागी दी। घायल के सिर में चोट आई है। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
कलेक्टर का ड्रायवर घायल को पहुंचाने के बाद वापस कलेक्टर को लेने के लिए आया तब कहीं जाकर वो अपने मुकाम पर पहुंचे। कलेक्टर पी.नरहरि देपालपुर दौरे से वापस लौट रहे थे।