
कल्याण सिंह आज अलीगढ़ आए हुए थे। यहां उनसे मिलने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। इनमें भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं भी शामिल थीं। इस दौरान कल्याण सिंह कई महिला कार्यकर्ताओं से उनके फिगर के बारे में पूछते नजर आए।
कल्याण सिंह ने एक महिला कार्यकर्ता से पूछा कि अरे तुम तो पहचान में ही नहीं आ रही हो, तुम्हारा वजन तो बिल्कुल कम हो गया है। कुछ अन्य महिला कार्यकर्ताओं से भी कल्याण सिंह ने उनके फिगर के बारे में पूछा। कल्याण सिंह ने एक महिला कार्यकर्ता से कहा कि बहुत अच्छा है कि वजन कम कर लिया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है। पार्टी ने जो फैसला कर लिया है, वह ठीक है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में किसको लेना है, किसको नहीं लेना है, ये विशेषाधिकार प्रधानमंत्री का होता है, और इस पर मैं कुछ कह नहीं सकता।