
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक प्रियंका परमार ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका परमार और उसके पति दिनेश परमार दोनों ही कोतवाली थाना, खरगोन में पदस्थ थे। दोनों में चरित्र शंका को लेकर आए दिन विवाद होते रहते थे। जिसके बारे में थाने में भी सभी को जानकारी थी। जिस वजह से उनके काम पर भी असर पड़ रहा था।
टीआई के अनुसार दंपति का आठ दिन पहले ही अलग-अलग थानों में तबादला भी कर दिया गया था, जिसके बाद वो जल्द ही ज्वाइनिंग के लिए जाने वाले थे। टीआई ने दोनों के बीच चरित्र शंका और उसे लेकर आए दिन झगड़े होने की बात की भी पुष्टि की है। माना जा रहा है कि इन दोनों के इन रोज-रोज के झगड़ों के कारण ही महिला आरक्षक ने ये कदम उठाया है।