---------

जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था, इसलिए मार डाला | Mandla Murder

मंडला। वासना की आग एक युवक की निर्मम हत्या का कारण बन गई। मृत युवक अपने ही साथी के साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। कई बार मना करने के बाद भी नहीं मान रहा था। अंतत: परेशान होकर पीड़ित युवक ने उसकी हत्या कर दी। इसके साथ मंडी परिसर में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश हो गया। 

पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में काम कर रहे थे। मृतक डिंडौरी निवासी अशोक झरिया पिछले कुछ दिनों से अपनी समलैंगिक इच्छा पूर्ति के लिए आरोपी राजकुमार का दैहिक शोषण कर रहा था। कई बार विरोध करने पर भी अशोक ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाना बंद नहीं किए। जिससे आरोपी परेशान और गुस्से में था।

शनिवार रात को अशोक नशे की हालत में सो रहा था, तब आरोपी राजकुमार ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को कमरे के बाहर खुले मैदान में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में चालान पेश करने के बाद राजकुमार को जेल भेज दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });