सुनीता केजरीवाल का जन्म दिल्ली में हुआ और उनकी तमाम पढ़ाई लिखाई भी दिल्ली में ही हुई।
1995 में वो IRS के क्वालिफाई हुईं और नागपुर में पढ़ने के लिए गईं।
यहीं पर अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई।
दोनों एक ही बेच में थे।
अरविंद और सुनीता दोनों को समाजसेवा में आनंद आता था।
वो साथ साथ बस्तियों में बच्चों को पढ़ाने और उनकी मदद करने जाया करते थे।
करीब 4 साल की दोस्ती के बाद अरविंद केजरीवाल ने सुनीता को प्रपोज किया।
दोनों एक साथ IRS अधिकारी बने।
लेकिन अरविंद केजरीवाल का मन नौकरी में नहीं लगता था।
सुनीता ने कभी उन्हें नौकरी में बने रहने के लिए मजबूर नहीं किया।
अरविंद के हर कदम में सुनीता ने सहयोग किया।
लंबी नौकरी के बाद 2016 में सुनीता केजरीवाल ने वालेंटरी रिटायरमेंट ले लिया।
अब वो अरविंद केजरीवाल के साथ राजनीति में कदम ताल करेंगी।