
राजधानी के इस्लाम नगर स्थित एक फार्म हाउस में यह मगरमच्छ आराम फरमा रहा था। इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया। इसकी सूचना नगर निगम को दी गई। सदर मंजिल के बाढ़ कंट्रोल रूम में तैनात सर्प विशेषज्ञ शाहिद अली के साथ आसिम खान और अशहर अली मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही मगमगच्छ को पकड़ने की कोशिश की, तो वो भागने लगा। करीब 3-4 घंटे की मशक्कत के बाद उसे काबू में किया जा सका।
इस दौरान पूरे इलाके में तमाशबीनों का हुजूम लगा रहा। अब इस्लाम नगर के लोग सचेत हो गए हैं। यदि एक मगरमच्छ आ गया है तो और भी हो सकते हैं। क्या पता वो किसी के घर में छुपे हों।