![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiE49or1HTjM7pk5YQXBTPNMDHeJb1qYn-FGfDbIsMzPjDCwR4la0FIL_o6fdGkQC32YJCBKqrKoXeafL88ag7ZMh_sJrISqSdavEjXL54pdGl2hL9xUSlTks0B7fnLgtgUDab9L6x67SY/s1600/55.png)
गंजबासौदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार को उस समय हुई जब मुनीम संतोष बाइक से पत्थर खदान मजदूरों को साप्ताहिक पेमेंट देने जा रहे थे। बैग में डेढ़ लाख रुपए नगद और डायरी थी। मुनीम जैसे ही मर्दाखेड़ी पुलिया के पास पहुंचे लाल रंग की बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी।
गोली लगने से मौके पर ही मुनीम की मौत हो गई। इस बीच लुटेरों ने उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार में बरेठ की ओर भाग गए। एसडीओपी आरआर बंसल ने बताया आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। लुटेरों की तलाश जारी है। इस मार्ग पर गोली मार कर लूट की यह छठवीं घटना हैं।