
श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि नियमितीकरण की प्रक्रिया आरंभ होने के साथ इन्हें सरकारी कर्मियों की तरह सभी लाभ प्राप्त होंगें। नियमितीकरण की सूची में आने वाले इन वेतन भोगियों में कुशल, अर्द्धकुशल और अकुशल श्रेणी के कर्मचारी है।
इन्हें तत्काल ही वेतन में बढ़ोत्तरी हासिल होगी। अकुशल कर्मचारी को 7 हजार के बजाय 10 हजार रू. की श्रेणी, अर्द्धकुशल को 8 हजार रू. से 11 हजार रू. और कुशल श्रमिक को 9 हजार रू. से 11500 रू. के बीच पात्रता होगी। प्रदेश के कमोवेश 48 लाख कर्मचारी नियमितीकरण से लाभान्वित होंगे।