
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही है। पीड़ित के पिता उसपर लगातार शादी का दबाव बना रहे थे। जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। बार-बार के प्रेशर से परेशान लड़की ने अपने फ्रेंड्स से हेल्प मांगी और पेरेंट्स का मुंह बंद करने के लिए नकली हसबैंड का आइडिया खोज निकाला।
आरोपी भी लड़की का फ्रेंड था और उसके आग्रह के बाद वह हेल्प के लिए तैयार हो गया। अप्रैल महीने में लड़की ने अपने दोस्त को पति बनाकर अपने घरवालों के सामने पेश किया। किसी को कोई शक न ही इसलिए दोनों ने शादी के फर्जी कागजात भी तैयार किए। इसके बाद लड़की अपने दोस्त के साथ पुणे आ गई। दोनों लिव-इन में पुणे में रहने लगे।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी रियल हसबैंड की तरह बर्ताव करने लगा। वह अक्सर उसे मारता था। जब मामला ज्यादा बढ़ा तो लड़की ने अपने घरवालों के पास जाने की बात कही। इस बात से नाराज युवक ने पहले लड़की के साथ रेप किया और फिर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित किसी तरह से पुणे से फरार होकर पीड़ित मुंबई अपने घर पहुंची और अपने कथित पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (रेप) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर केस को पुणे के सिंहगढ़ रोड पुलिस को सौंप दिया है।