
शहर के सबसे व्यस्ततम हारमाला रोड पर बाइक पर आए दो बदमाशों ने 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह राठौर को बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगने के बाद राजेंद्र सिंह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। राजेंद्रसिंह हाल ही में 14 साल की सजा काटकर जेल से छूटा था।
मृतक राजेंद्रसिंह बहुचर्चित ईश्वर दाद भाई हत्या कांड का प्रमुख आरोपी भी था। पुलिस को आशंका है कि ईश्वर दाद भाई हत्याकांड का बदला लेने की लिए राजेंद्रसिंह को मारा गया है।बदमाशों ने भीड़-भाड़ वाले इलाके को चुना और वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार भी हो गए। इसके चलते शहर में दहशत का माहौल है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दी. हालांकि, अब तक पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।