
यह वाकया बुधवार दोपहर तीन बजे हुआ। विनोद पिता हीरालाल (28) अपने घर में सो रहा था। इस दौरान उसका मुंह खुला हुआ था। तभी टीनशेड से एक नागिन उसके ऊपर आ गिरी। नागिन का फन उसके खुले हुए मुंह में चला गया। शाम को विनोद की मां रामप्यारी घर पहुंची तो बेटे के मुंह पर खून लगा देखकर डर गई। उसने उसे उठाया तो पास में कटे सिर की नागिन पड़ी थी। विनोद ने बताया- 'सोते समय मुंह में कुछ गिरा था शायद मैंने चबा लिया।' घबराई मां उसे पास में रहने वाले किसी बाबा के पास ले गई।
बाबा ने धागा बांधकर उसे नमक मिला कोई पावडर खिलाया। इससे विनोद को उल्टी हुई, जिसमें नागिन का कटा सिर बाहर निकल आया। यह देखकर बाबा ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा। शाम पौने सात बजे अस्पताल पहुंचकर परिजन ने डॉक्टरों को घटना बताई। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। देर रात तक उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।