
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, रूस जैसा देश, जो सदा हमारा मित्र रहा है, वह भी अब पाकिस्तान के साथ युद्ध अभ्यास कर रहा है, जो पूर्व में पहले कभी नहीं हुआ। ये चिंता के क्षेत्र हैं, जिसपर भाजपा नीत सरकार को गौर करना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है वो हम सबके लिए चिंता का विषय है। सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के मामलों में सत्ता में बैठी सरकार का समर्थन किया है। अब, कांग्रेस पार्टी को आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए अभियान चलाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में चर्चा हो रही है।
सिंह ने कहा, ‘‘हमें पहचान करनी है और पाकिस्तान स्थित प्रतिष्ठानों के आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का ठोस सबूत लाना है। पाकिस्तान ने कहा कि यह जैश-ए-मोहम्मद थी, जिसने इसे (उरी हमले को) अंजाम दिया है। जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अजहर मसूद को राजग सरकार ने इंडियन एयरलाइंस के विमान के अपहरण मामले में मुक्त किया था। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी वैसे लोगों के साथ समझौता नहीं किया, जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ आक्रामक बयान दिया था। सिंह ने दावा किया, लेकिन मोदी अब, जब सत्ता में हैं तो सिंह की तरह ही कर रहे हैं।