
अरेरा कालोनी के ई 4 इलाके के 4/35 नंबर के मकान में भी दो दिनों तक इनकम टैक्स की कारवाई चली। इस कारवाई को आईटी के अफसरों ने बडी ही गुप्त रूप से अमल मे लाया। इस मकान के मालिक तेजेंदर सिंह है जो रियल एस्टेट के बडे खिलाड़ी कहे जाते हैं और रमानी बंधुओ को प्रापर्टी के धंधे में यही ले कर आये थे। इनकम टैक्स को इस मकान से बड़ी तादाद में बेनामी सम्पत्ती के कागजात और गोल्ड मिला है।
तेजेनदर सिंह के भाई बलवींदर सिंह रमानी बंधुओ के चार मकानों के पास अरेरा कालोनी के ई 1 इलाके में रहते है में रहते है। जबकी तेजेंदर सिंह अरेरा कालोनी के ई 4 इलाके में रहते है। दोनों सेक्टरो की दूरी कुछ ही मीटर की है।
बलविंदर सिंह भोपाल भेल के बडे ठेकेदार भी है और यहा भी उसका लम्बा चौड़ा कारोबार फेला हुआ है। कुछ पुराने मामले और पैसो की रीकवरी के कारण बलविंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ एक महीने से भूमिगत चल रहे है। उनके घर आईटी के छापे के वक्त भी कोई नही था।
इधर रामानी बंधुओ के सर्वेसर्वा विजय रमानी आईटी अधिकारियों को सहयोग नही कर रहे थे। उनकी आई टी अधिकारियों से एक अलमारी की तलाशी और उसे खाली करने को लेकर बड़ी कहासुनी भी हुई। भोपाल में अफवाह है की विजय रमानी देश के बाहर थे लेकिन विजय अपने घर में ही है और लगातार आईटी अधिकारियों पर दबाव बनाने में लगे थे। आईटी को अभी तक इन छापो में करोड़ो की बेनामी सम्पत्ती और रियल स्टेट के फर्जीवाडे की बड़ी जानकारी मिली है।