
स्थानीय पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी की। हमले में सात महिलाएं जख्मी हो गईं। पुलिस ने कहा, "बीएसएफ की ओर से भी जवाबी गोलीबारी की गई।
समाचार लिखे जाने तक इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर से भारी गोलाबारी चल रही थी। घायल महिलाओं को जम्मू के सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल में विशेष उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।