
बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि चीन हमारे देश के दुश्मन पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहा है। इसलिए उसे सबक सिखाने के लिए उसके सामान का बहिष्कार करना जरूरी है। स्वदेशी उत्पादों का उपयोग किया जाए। नागरिक व व्यपारियों में जागृति फैलाना जरूरी है। इसके अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स चाइना के माल के आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार को पत्र लिखेगा। जिससे देश में सामान नहीं बिके।
बैठक में संयुक्त अध्यक्ष यश गोयल, उपाध्यक्ष सुरेश बंसल, मानसेवी संयुक्त सचिव जगदीश मित्तल, कोषाध्यक्ष गोकुल बंसल, आरेक अष्ठाना, सुरेश गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी, गोपालदास गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने किया।