
पुलिस के मुताबिक शहर के एक नामी अस्पताल की 27 वर्षीय जूनियर डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर गगन जैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लड़की भी दिल्ली की रहने वाली है और शहर से पीजी कर रही है, जबकि गगन दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टर है। लड़की का आरोप है कि गगन से उसका रिश्ता तय हो गया था। दोनों की सगाई हो गई। जनवरी माह में शादी होने वाली थी। गगन पिछले दिनों मिलने आया और झांसा देकर एक होटल में ले जाकर जबर्दस्ती संबंध बनाए।
उसके बाद शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने गगन के माता-पिता पर भी आरोप लगाया कि वह शादी के नाम पर एक करोड़ मांग रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गगन व उसके माता-पिता पर लगाए गए आरोप कितने सही है इसकी तस्दीक की जा रही है।