
पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला सचिव अभिषेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो कि भाजपा जिला पंचायत सदस्य शिप्रा यादव का पति है। अभिषेक भी वहां बुर्का पहनने मौजूद था लेकिन मौके से भागने में सफल हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को मणि उमरपुर गांव में मुहर्रम मजलिस का आयोजन किया गया था। मजलिस में कुछ महिलाओं को दो बुर्का पहनी 'महिलाओं' पर संदेह हुआ और उन्हें बुर्का उठाने के लिए कहा। तब कथित तौर पर यह खुलासा हुआ कि अभिषेक और उसके साथ ने महिला बनकर मजलिस में प्रवेश किया था।
गांववाले घटनास्थल पर पहुंचे और जब महिलाओं ने छेड़छाड़ की बात बताई तो अभिषेक की पिटाई की गई। हालांकि अभिषेक के परिवार का दावा है कि विश्व हिंदू परिषद का यह नेता अपने घर लौट रहा था जब मणि उमरपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा उस पर हमला किया गया और लूट की गई।