
पुलिस ने कहा कि ये घटना गुरुवार सुबह लॉ कॉलेज रोड की गलियों में हुई। शांता ओवहल नाम की बुजुर्ग महिला गुरुवार सुबह कूड़ा अलग कर रही थी तभी उन्हें रुपए प्लास्टिक बैग में मिले। बाद में महिला की इसकी सूचना निरीक्षक को दी जिसने पुलिस को इसकी सूचना थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं किसने ये नोट कूड़े के बैग में रखे थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ये नोट असली हैं या नकली। याद दिला दें कि मंगलवार की रात उत्तरप्रदेश में नोटों की बोरी जली हुई हालत में मिली थी। मप्र में श्मशान घाट पर 1000 के नोटों के बंडल जलते हुए मिले थे। माना जा रहा है कि ये सभी नकली नोट हैं। पकड़े जाने के डर से लोग इन्हे खुर्द बुर्द कर रह हैं। ( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)