
दरअसल, शिवराज सिंह की ससुराल गोदियां महाराष्ट्र में मौका था एक धार्मिक कार्यक्रम का। यहां इन दिनों भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहां साध्वी ऋतंभरा भागवत कथा का वाचन कर रही है। कार्यक्रम के दौरान साधना सिंह ने रुक्मिणी का किरदार निभाया।
शिव के सामने साधना ने रचाया विवाह
भागवत कथा में नजारा जब देखने लायक था, जब रुक्मिणी का रूप धरकर सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह ने कृष्ण से विवाह रचाया और बाकायदा कृष्ण के गले में वरमाला डाली।
अब सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कृष्ण कौन थे। तो आपको बता दें कि कृष्ण साधना सिंह की सहेली ज्योति मसानी बनी हुईं थीं और भागवत कथा में कृष्ण रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग आने पर नाटकीय मंचन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी मौजूद थे। ( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)